Skip to main content

विद्युत धारा का उष्मीय प्रभाव

विद्युत धारा के प्रवाह के कारण किसी चालक के ताप में वृद्धि की घटना को विद्युत धारा का उष्मीय प्रभाव कहते हैं
जब किसी चालक में इलेक्ट्रॉन गत करते हैं तो यह चालक में उपस्थित परमाणुओं से बार-बार टकराते हैं इस प्रक्रिया में गतिशील इलेक्ट्रान अपनी गतिज ऊर्जा का कुछ भाग परमाणुओं को स्थानांतरित कर देते हैं ऊर्जा के इस स्थानांतरण से चालक के परमाणुओं की गतिज ऊर्जा बढ़ जाती है जिससे संपूर्ण चालक का ताप बढ़  जाता है अर्थात विधुत धारा के प्रभाव से पदार्थों में उष्मा उत्पन्न होती है

Comments

Post a Comment